चौथे चरण के चुनाव से पहले भाजपा का नारा, अखिलेश के चार यार- गुंडे, आतंकी, माफिया, भ्रष्टाचार

By अंकित सिंह | Feb 22, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इन सबके बीच भाजपा ने एक बार फिर से आतंकवाद को लेकर अखिलेश यादव पर जबरदस्त तरीके से प्रहार किया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के सह प्रभारी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने एक नारा देते हुए कहा कि अखिलेश के चार यार- गुंडे, आतंकी, माफिया और भ्रष्टाचार। उन्होंने कहा कि हमने अखिलेश यादव से इन चार चरणों के मतदान के दौरान कई सवाल पूछे हैं, उनकी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची में 'जेल वाले जमानत वाले' लोग हैं लेकिन वे उन पर पूरी तरह से चुप हैं। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि रंगेश-अखिलेश का खेल एक बार फिर देश के सामने आया है, आतंकी और अखिलेश का कनेक्शन सामने आया है, जेल-बेल और ​अखिलेश का कनेक्शन सामने आया है, दलित बेटी का अपहरण और अखिलेश की पार्टी के नेता का खेल भी सामने नज़र आया है। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि जिन आतंकवादियों ने अयोध्या में राम मंदिर पर हमला किया था सपा ने सत्ता में आने के बाद सबसे पहले उन आतंकवादियों पर दर्ज़ मकुदमों को वापस लेने का शर्मनाक काम किया था। समाजवादी पार्टी का हाथ आतंकवादियों के साथ। उनकी संवेदना आतंकवादियों के प्रति हैं। 

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing