Manipur में भाजपा प्रवक्ता और भाजयुमो के पदाधिकारी पर हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2023

इंफाल। इंफाल वेस्ट जिले के लाम्फेल इलाके में अज्ञात बदमाशों ने भाजपा की मणिपुर इकाई के प्रवक्ता और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक पदाधिकारी पर हमला किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मायांगलामबम सुरेश कुमार गुरुवार की रात भाजयुमो के कार्यालय सचिव एलेक्स निंगोमबम के साथ घर लौट रहे थे, जब बदमाशों ने दोनों को रोका और उन पर हमला किया। हमलावरों के पास बंदूकें थीं। बाद में हमलावर चार पहिया वाहन से मौके से फरार हो गए।

प्रमुख खबरें

Nari Shakti की उड़ान को रोका गया, Womens reservation Bill पर PM मोदी बोले- विपक्ष को उनके पाप की सजा जरूर मिलेगी

West Asia में बढ़ते तनाव पर High Level Meeting, राजनाथ सिंह ने बनाई Risk Management की रणनीति

IPL 2026: डेविड मिलर की आंधी में नहीं टिक पाई RCB, रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बेहतरीन जीत

Nari Shakti Bill पर छलका PM Modi का दर्द, कहा- हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है