नागरिकता विधेयक पारित होने के बाद भाजपा प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2019

गुवाहाटी। लोकसभा में नागरिकता (संशोधन) विधेयक पारित होने के कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता मेहदी आलम बोरा ने इसके विरोध में मंगलवार को पार्टी के सभी पदों से त्याग पत्र दे दिया। इस विधेयक के विरोध में बोरा पहले ऐसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं जिन्होंने इसके विरोध में भाजपा छोड़ी है। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास को अपना त्यागपत्र सौंपा है।

बोरा ने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि मैं नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध करता हूं। मैं सही अर्थों में महसूस करता हूं कि इससे असमी समाज को हानि होगी। उन्होंने कहा कि यह विधेयक असमी समाज के धर्मनिरपेक्ष ढांचे को प्रभावित करेगा । इसलिए मैं लगातार इसका विरोध करता आ रहा हूं। बोरा ने कहा कि लोकसभा में इस विधेयक के पारित होने के बाद मैं भाजपा से सहमत नहीं हो सका और इसलिए मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।

प्रमुख खबरें

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र