दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, जिला स्तरीय बैठकें शुरु

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा के चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को बताया कि पार्टी की प्रदेश इकाई ने चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुये जिला इकाईयों की बैठक शुरु कर दी है।  जावड़ेकर ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में दिल्ली की 11 जिला इकाईयों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा, ‘‘आज शाम तक सभी जिलों के कार्याकर्ताओं के साथ हम संवाद करेंगे।’’ 

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के अलावा चुनाव की तैयारियों को भी अंजाम दिया जा रहा है। यह पूछे जाने पर कि विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ आप के खिलाफ भाजपा की दावेदारी कितनी मजबूत है, जावड़ेकर ने कहा, ‘‘हाल ही में जो लोकसभा चुनाव हुआ, उसमें एक भी विधानसभा क्षेत्र में आप नहीं जीती। जबकि भाजपा 62 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में भारी बहुमत से जीती थी और दूसरे स्थान पर कांग्रेस रही।  उन्होंने कहा कि 2015 की तुलना में अब 2020 बहुत बदला बदला है, यह बात चुनाव में उनको (आप) भी समझ में आयेगी। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह