भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सिंधिया और उनके समर्थकों को बताया बीजेपी कार्यकर्ता

By दिनेश शुक्ल | Jun 08, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी का कार्यकर्ता बताते हुए उन्हें पार्टी का वरिष्ठ नेता बताया है। उन्होनें कहा है कि भाजपा में कार्यकर्ता होते है समर्थक नहीं। प्रदेश की 24 विधानसभाओं में होने वाले उपचुनाव को लेकर उन्होनें दावा किया कि भाजपा प्रत्याशी की ही विजय होगी और कांग्रेस के दावे खोखले साबित होंगे। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने यह बात  भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से पूछा गया कि कांग्रेस  नेता 24 में से 20 से 22 सीटों पर जीतने का दावा कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पूरी टीम भावना के साथ चुनाव लड़ेगी और इसकी तैयारियों में जुट गयी है। जनता कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के 15 माह और मौजूदा शिवराज सिंह चौहान सरकार के लगभग दो माह के कामकाज के अलावा केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों पर वोट देगी।

इसे भी पढ़ें: पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार पर बरसे शिवराज, कहा- मध्य प्रदेश सचिवालय को बना दिया था दलालों का अड्डा

 

वही सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता लेने वाले पूर्व विधायकों को टिकिट दिए जाने और भाजपा के पूर्व विधायकों की नाराजगी को लेकर उन्होनें कहा कि उपचुनाव में टिकट वितरण संबंधी निर्णय चुनाव समिति और केंद्रीय संसदीय बोर्ड करेगा। उल्लेखनीय है कि उप चुनाव में टिकट वितरण के दौरान कांग्रेस से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को तवज्जो दिए जाने के कारण भाजपा के कुछ नेताओं की कथित नाराजगी जताई है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में कोई नाराज नहीं है। वे स्वयं सभी नेताओं से बात करते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे जयभान सिंह पवैया हों, पारुल साहू हों या फिर दीपक जोशी, कोई नाराज नहीं है। ग्वालियर अंचल में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के कुछ भाजपा नेताओं के घर पहुंचकर मुलाकात करने संबंधी सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि वे किसी भाजपा नेता को मनाने नहीं गए। वास्तव में भाजपा में एक दूसरे नेताओं के यहां जाने की परंपरा है और उसका पालन किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कल स्वच्छ बनाया था-अब स्वस्थ्य बनाएंगे, फिर से छोटे-छोटे काम धंधे होंगे शुरू

वही कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा परिवार के सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता बताया। प्रदेश भाजपा की ओर से रविवार को जारी की गयी उपचुनाव संचालन संबंधी समिति में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम छठवें क्रम पर आने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि ये सब दूसरे सोचते हैं। भाजपा का अपना कार्य करने का तरीका है और वह उसी आधार पर कार्य करती है। सिंधिया और कांग्रेस से भाजपा में आए सभी नेता और कार्यकर्ता भाजपा परिवार के सदस्य हैं। हमारे बीच कोई किसी का समर्थक नहीं माना जाता है और न ही किसी के साथ भेदभाव किया जाता है।

 

इसे भी पढ़ें: इंदौर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को कोविड हॉस्पिटल बनाया जाएगा

 

इस  दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा छह वर्ष के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यो की प्रशंसा करते हुए भाजपा की केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और कहा कि पार्टी केन्द्र सरकार की इन उपलब्धियों को प्रदेश की जनता तक पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी वर्चुअल रैली, वर्चुअल कांफ्रेंस और घर-घर संपर्क के द्वारा मोदी सरकार की इन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि हमेशा नवाचारों को प्रोत्साहन देने वाली मोदी सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों को पार्टी कार्यकर्ताओं और जन-जन तक पहुंचाने के लिए वर्चुअल कांफ्रेंस और वर्चुअल रैली का सहारा ले रही है। भाजपाध्यक्ष ने बताया कि 10 जून की वर्चुअल रैली की साथ ही घर-घर संपर्क अभियान भी शुरू हो जाएगा। प्रदेश के सभी 65 हजार बूथों पर घर-घर संपर्क किया जाएगा। प्रधानमंत्री का पत्र, केंद्र सरकार की उपलब्धियों का फोल्डर तथा मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किए गए कामों का पत्रक लेकर दो-दो कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करेंगे और लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे।

प्रमुख खबरें

Fujiyama Power Systems Q1 Profit: 57.8 करोड़ रहा नेट लाभ, Ratlam में शुरू हुआ नया Manufacturing Plant

Women Health: बार-बार लगने वाली भूख और Weight Gain पर कैसे लगाएं लगाम? जानें Mindful Eating टिप्स

Independence Day के मद्देनजर Jammu & Kashmir में High Alert, नियंत्रण रेखा से राजमार्गों तक सुरक्षा का कड़ा पहरा

राहुल गांधी को बड़ी राहत, SC ने रद्द किया सावरकर से जुड़ा मानहानि का केस