हरियाणा को दो सीएम देने वाले करनाल में भाजपा मजबूत, उपचुनाव में नायब सैनी दर्ज की थी बड़ी जीत

By Prabhasakshi News Desk | Aug 17, 2024

हरियाणा में लगभग एक महीना पहले केंद्रीय चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है। इसी साल 3 नवंबर को खत्म हो रहे नायब सैनी की सरकार के कार्यकाल से लगभग एक महीने पहले ही 90 सीटों वाली विधानसभा के लिए चुनाव का ऐलान हो गया है। बीजेपी ने मनोहर लाल खट्टर की जगह ओबीसी नेता नायब सिंह सैनी को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जब कमान सौंपी थी। तो, नायब सैनी की नियुक्ति को पिछड़े वर्ग के वोटों को साधने की कोशिश के तौर पर देखा गया था, लेकिन उन्हें लोकसभा की 10 सीटें बचाए रखने के मुश्किल काम में कामयाबी नहीं मिली। लेकिन फिर भी वे अपने राजनीतिक गुरु खट्टर के खिलाफ भारी सत्ता विरोधी लहर को कम करने में कामयाब रहे हैं।

वह कांग्रेस के तरलोचन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़े थे। मनोहर लाल खट्टर ने तरलोचन सिंह को 45188 वोटों से मात दी थी। 2019 के विधानसभा चुनाव में मनोहर लाल खट्टर को कुल 79906 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस के तरलोचन सिंह 34718 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। इसके अलावा जेजेपी के तेज बहादुर यहां 3192 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सी साल 3 मार्च को मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद उनकी जगह पर नायाब सिंह करनाल विधानसभा उप चुनाव लड़े। 25 मई को हुए उपचुनाव का रिजल्ट आया तो नायब सिंह सैनी 41483 वोटों से चुनाव जीत गए।

प्रमुख खबरें

राजस्थान Panchayat Election में दोपहर एक बजे तक 46.15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज

Mayawati का दावा: UP में केवल BSP सरकार ही दे सकती है गरीबों और वंचितों को न्याय

गोकुल डेयरी पर कब्जे के प्रयास का आरोप, Satej Patil ने 9 नवंबर को विरोध मार्च की घोषणा की

Dhanteras पर Yam Deepam समेत 13 दीपक जलाने की परंपरा और इन्हें रखने के सही स्थान