टीका राम जूली के मंदिर जाने पर शुद्धिकरण से फंसी भाजपा, राहुल ने बताया दलित विरोधी, ज्ञानदेव आहूजा को पार्टी ने किया निलंबित

By अंकित सिंह | Apr 09, 2025

कांग्रेस पार्टी ने टीका राम जूली और भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा द्वारा राम मंदिर के दर्शन से जुड़ी एक विवादित घटना के बाद भाजपा पर 'दलित विरोधी' होने का आरोप लगाया। दलित नेता और राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीका राम जूली ने राम नवमी के अवसर पर राम मंदिर का दर्शन किया। कांग्रेस द्वारा पोस्ट की गई पोस्ट के अनुसार, उनके दर्शन के बाद, भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने मंदिर को गंगाजल से धोया। कांग्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, "कुछ अपवित्र लोग आए थे, इसलिए मैंने मंदिर को शुद्ध करने के लिए गंगाजल डाला।"

पार्टी ने आगे कहा कि ये पहला मामला नहीं है, BJP और RSS के लोग लगातार दलितों का अपमान करते रहे हैं। मोदी के करीबी ज्ञानदेव आहूजा ने जो किया है, वह BJP की दलित विरोधी मानसिकता का जीता-जागता सबूत है। साफ है- BJP दलित विरोधी है और यही इनका असली चाल, चरित्र और चेहरा है। वो तो संविधान की वजह से BJP के लोग दलितों को बर्दाश्त कर रहे हैं और इसलिए ये बार-बार संविधान बदलने की बात भी करते हैं।

इसे भी पढ़ें: 'बिना सोचे-समझे बोलने की आदत', कंगना रनौत के बयान पर भड़कीं कांग्रेस कांग्रेस नेता मुमताज पटेल

वहीं, राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि बीजेपी की दलित विरोधी और मनुवादी सोच का एक और उदाहरण! बीजेपी लगातार दलितों को अपमानित और संविधान पर आक्रमण करती आ रही है। इसलिए संविधान का सिर्फ सम्मान नहीं, उसकी सुरक्षा भी ज़रूरी है। मोदी जी, देश संविधान और उसके आदर्शों से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं जो बहुजनों को दूसरे दर्जे का नागरिक मानती है। वहीं, राजस्थान में भाजपा नेतृत्व ने विवादास्पद नेता ज्ञानदेव आहूजा को पार्टी से निलंबित कर दिया है और कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस कुछ दिनों पहले ही दिया गया है जब उन्होंने अलवर में एक मंदिर में कांग्रेस नेता टीकाराम जूली के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के बाद परिसर को 'शुद्ध' करने के लिए वहां 'गंगाजल' छिड़का था।

प्रमुख खबरें

Swasthya Sathi योजना में 30 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी, Bengal मंत्री का दावा

इसरो ने लॉन्च किया NVS-03, पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

Sardar Patel Jayanti: BJP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद

Diljit Dosanjh के ऑरा टूर का दिल्ली में धमाकेदार आगाज! बारिश, लंबी कतारें और अव्यवस्था के बावजूद JLN स्टेडियम में गूंजा- पंजाबी आ गए ओये!