‘नंदीग्राम’ पर संग्राम! भाजपा के शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर तीखा हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2021

नंदीग्राम। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर प्रहार करते हुए कहा कि 2007 में नंदीग्राम में पुलिस गोलीबारी के जिम्मेदार अधिकारियों को पदोन्नति देने वाले ‘मौकापरस्तों’ को क्षेत्र के लोगों से वोट मांगने का कोई हक नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने आंदोलनकारियों के बलिदान का ‘अपमान’ किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लिए बिना अधिकारी ने कहा कि जो 12 साल तक नंदीग्राम को भूल गए थे, वे अब यहां वोट मांगने आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: ‘शहीदों’ के सम्मान में नंदीग्राम में बंगाल विरोधी ताकतों से लड़ने का फैसला किया: ममता बनर्जी

नंदीग्राम आंदोलन में भाजपा की भूमिका की सराहना करते हुए अधिकारी ने कहा कि अगर भगवा दल संसद में यह मुद्दा नहीं उठाती तो राष्ट्र का ध्यान कभी भी इस पर नहीं जाता। उन्होंने कहा, “अगर भाजपा ने इसे संसद में नहीं उठाया होता तो नंदीग्राम आंदोलन कभी भी राष्ट्रीय महत्व हासिल नहीं कर पाता। टीएमसी उन दिनों नंदीग्राम में इसलिए घुस पाई थी, क्योंकि लोकसभा में विपक्ष के तत्कालीन नेता लालकृष्ण आडवाणी माकपा द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़कर सबसे पहले क्षेत्र में आए थे।”

अधिकारी ने कहा, “ कुछ लोग एहसान फरामोश हो सकते हैं, लेकिन मैं नहीं हूं।” अधिकारी पिछले साल दिसंबर में टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 14 मार्च को ‘नंदीग्राम दिवस’ के तौर पर मनाती है। पार्टी 2007 में जमीन अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के दौरान इस दिन पुलिस की गोलीबारी में मारे गए लोगों के सम्मान में यह दिवस मनाती है। इस घटना से देशभर में रोष व्याप्त हो गया था और कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मामले का स्वत: संज्ञान लेकर सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।

प्रमुख खबरें

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

CEC के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 3000 लोग दिल्ली पुलिस की हिरासत में

Box Office Milestone: Ajay Devgn की Drishyam: The Conclusion ने गाड़े झंडे, वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के क्लब में शामिल!