पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं को रैली स्थल पर जाने से रोका गया : नेताओं का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2022

चंडीगढ़|  पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य पुलिस को निर्देश दिया गया था कि पार्टी कार्यकर्ताओं को फिरोजपुर में रैली स्थल पर नहीं पहुंचने दिया जाए जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करना था।

मोदी पंजाब के बठिंडा पहुंचे और उन्हें खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग से फिरोजपुर के हुसैनीवाला के लिए निकलना पड़ा।

रास्ते में कुछ किसानों के मार्ग अवरुद्ध करने की वजह से प्रधानमंत्री का काफिला एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट फंसा रहा। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही बसों और अन्य वाहनों को रैली स्थल पर पहुंचने से रोका गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि 21 स्थानों पर कार्यकर्ताओं को रोका गया। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में लोकतंत्र नहीं बचा।’’

पार्टी नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने दावा किया कि कुछ बसों के शीशे तोड़ दिये गये और कार्यकर्ताओं को पीटा गया, वहीं भाजपा नेता सुभाष शर्मा के अनुसार पुलिस ने किसानों के प्रदर्शन करने के बहाने जगह-जगह अवरोधक लगा दिये थे।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील