अमेरिका में BJP समर्थकों ने 20 शहरों में निकाली कार रैली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2024

वाशिंगटन। अमेरिका में ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ (ओएफबीजेपी-यूएसए) ने देश के 20 अलग-अलग शहरों में कार रैलियां निकालकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के प्रति अपनी समर्थन जताया और भारत के लोगों से आगामी आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 400 से ज्यादा सीट दिलाकर भारी बहुमत से विजयी बनाने का आग्रह किया। 

ओएफबीजेपी-यूएसए के राष्ट्रीय महासचिव वासुदेव पटेल ने कहा, ‘‘समुदाय ने ओएफबीजेपी द्वारा पूर्वी तट से पश्चिमी तट और उत्तर से दक्षिण तक लगभग 20 शहरों में समन्वित रूप से आयोजित कार रैलियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया है।’’ अमेरिका की राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में सिख समुदाय के लोगों ने भी प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में एक कार रैली निकाली। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत न केवल भारत के लिए, बल्कि दुनिया में भी शांति एवं स्थिरता लाने के लिए समय की मांग है।’’ कार रैली वाशिंगटन डीसी के मैरीलैंड उपनगर में आयोजित की गई। रैली में भाग लेने वाले लोग पहले गुरुद्वारे गए और फिर रैली स्थल पर आए। कारों को भाजपा के झंडों और अमेरिकी झंडों से सजाया गया था।

प्रमुख खबरें

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform