'आपराधिक तत्वों को सहारा देती है भाजपा', महबूबा मुफ्ती बोलीं- अपने प्रपोगेंडा के लिए करती है इस्तेमाल

By अनुराग गुप्ता | Jul 04, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा आपराधिक तत्वों को सहारा देती है और फिर अपने प्रपोगेंडा के लिए उनका इस्तेमाल करती है। दरअसल, उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के आरोपी से जुड़े सवालों पर महबूबा मुफ्ती ने प्रतिक्रिया देते हुए हमला बोला।

भाजपा पर बरसीं महबूबा

इससे पहले महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि पहले उदयपुर में कन्हैयालाल का कातिल और अब राजौरी में पकड़ा गय़ा लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी, दोनों के भाजपा से सक्रिय संबंध हैं। सत्तारूढ़ दल आपराधिक तत्वों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा था कि चाहे वह गौरक्षक हों या आतंकवादी, सांप्रदायिक विभाजन और घृणा के अपने एजेंडे को कायम रखने के लिए भाजपा इनका इस्तेमाल कर रही है।

इसे भी पढ़ें: उदयपुर हत्याकांड पर जयपुर में जबरदस्त उबाल, हनुमान चालीसा का पाठ और सड़कों पर जनसैलाब 

इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि सोचिए अगर इनमें से कोई अपराधी किसी विपक्षी नेता से जुड़ा होता। अब तक कई एफआईआर दर्ज हो चुकी होती और गोदी मीडिया विपक्ष को बदनाम करने के लिए अंतहीन प्राइम टाइम स्पेस देकर इसे गोद ले चुकी होती।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार