नीतीश के खिलाफ बोलने वाले एमएलसी टुन्ना जी पाण्डेय को भाजपा ने किया पार्टी से निलंबित

By अंकित सिंह | Jun 04, 2021

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार बगावती तेवर अपनाने वाले विधान परिषद के सदस्य टुन्ना जी पाण्डेय को भाजपा ने निलंबित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टी लाइन के विरुद्ध बयान देने की वजह से उन्हें निलंबित किया जा रहा है। आपको बता दें कि टुन्ना जी पाण्डेय लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयान दे रहे थे। उनके इस बयान पर बिहार में राजनीति तेज हो गई थी। गठबंधन में होने के बावजूद भाजपा और जदयू आमने सामने आ गई थी। विधान पार्षद टुन्ना पाण्डेय को इससे पहले नीतीश कुमार के खिलाफ टिप्पणी को प्रदेश में जदयू के साथ सत्ता में शामिल भाजपा ने इसे गठबंधन धर्म एवं दल के मर्यादा के विरूद्ध बताते हुए अपने एमएलसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बिहार भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि पार्टी एमएलसी टुन्ना जी पाण्डेय की हमारे गठबंधन के नेता एवं बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के विरूद्ध की गई टिप्पणी गठबंधन धर्म एवं दल के मर्यादा तथा पार्टी अनुशासन के खिलाफ है। 

इसे भी पढ़ें: कोविड टूलकिट जांच: दिल्ली पुलिस ने दिल्ली, गुड़गांव में ट्विटर के कार्यालयों पर छापा मारा

प्रमुख खबरें

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज

Election Commission ने TMC नाम और जोड़ा फूल चुनाव चिह्न के उपयोग पर लगाई अंतरिम रोक

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए