AAP पर BJP का निशाना, गौरव भाटिया बोले- शराब घोटाले के मुख्य सरगना हैं केजरीवाल, संजय सिंह पर लगाया ये आरोप

By अंकित सिंह | Oct 04, 2023

दिल्ली के कथित शराब घोटाले को लेकर एक बार फिर से राजनीति तेज हो गई है। भाजपा ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने साफ तौर पर कहा कि देश और दिल्ली की जनता जानती है कि शराब घोटाले के मुख्य सरगना अरविंद केजरीवाल है, उन्हीं के इशारे पर दिल्ली में ये शराब घोटाला हुआ। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की साढ़ेसाती कट्टर ईमानदार अरविंद केजरीवाल पर भी असर कर रही है। आज संजय सिंह के यहां भी जांच एजेंसियों ने छापा मारा है। उन्होंने बताया कि 3 तथ्य बहुत ही चिंताजनक है- एक आरोपी दिनेश अरोड़ा ने कबूला है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर शराब कारोबारियों की एक बैठक हुई। वहां कमीशन तय हुआ।

NewsClick को लेकर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हमने देखा है कि किस तरह से पत्रकारिता का चोगा ओढ़कर भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त कुछ लोग चीन से आर्थिक सहायता ले रहे हैं। चीन परस्पर भारत का विरोध करता रहा है। उन्होंने कहा कि NewsClick पर कार्रवाई हो रही। उन पर राष्ट्र सुरक्षा से जुड़े गंभीर आरोप लगे हैं। ये देश के खिलाफ काम कर रहे हैं और जब जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं, तो ये कह रहे हैं कि पत्रकारिता करने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब News Click पर कार्रवाई हो रही है, तो चीन से वित्त पोषित पत्रकारों और नेताओं को बहुत दर्द हो रहा है। इस मामले में ईमानदार पत्रकारिता को बदनाम करने वाले कुछ पत्रकारों और घमंडिया गठबंधन के कुछ नेताओं का घिनौना चेहरा सामने आया है।

प्रमुख खबरें

केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन