अरविंद केजरीवाल पर भाजपा का निशाना, शहजाद पूनावाला बोले- छुपाने के लिए कुछ नहीं तो ED की जांच से दूर क्यों?

By अंकित सिंह | Feb 02, 2024

भारतीय जनता पार्टी ने कथित दिल्ली शराब नीति मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने से पहले शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की आलोचना की। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि अगर छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो वह खुद को ईडी और अन्य एजेंसियों के सामने पेश क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने I.N.D.I.A ब्लॉक पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्षी ब्लॉक को बांधने वाली एकमात्र चीज कमीशन और भ्रष्टाचार है, कोई मिशन या विजन नहीं।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Mamata-Kejriwal की हल्लाबोल पॉलिटिक्स दिल्ली और बंगाल के असल मुद्दों से ध्यान भटका रही है

शुक्रवार को AAP और भाजपा के प्रदर्शनों के मद्देनजर मध्य दिल्ली में अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती के साथ सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने यहां दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित आप के मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया। वहीं आप के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने चंडीगढ़ में हाल ही में हुए महापौर चुनावों में कथित गड़बड़ी को लेकर अपनी पार्टी कार्यालय से कुछ सौ मीटर दूर भाजपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की। 

प्रमुख खबरें

Yoga Tips: 40 की उम्र के बाद पुरुषों को सेहतमंद रखेंगे ये 4 Daily Yoga Asanas

Aja Ekadashi 2026 Puja Rules: अजा एकादशी पर Tulsi से जुड़े 5 नियम दिलाएंगे मां लक्ष्मी की कृपा

न्यायमूर्ति अश्वनी मिश्रा ने Punjab and Haryana High Court के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

Love Horoscope For 7 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 7 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन