Air Pollution बढ़ने पर BJP ने साधा AAP पर निशाना, बताया दिल्ली सरकार की विफलता

By रितिका कमठान | Nov 01, 2024

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को बड़ा दावा किया है। भाजपा के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता गिरने और आम जनता को हो रही परेशानी के पीछे मूल रूप से आम आदमी पार्टी और अरविंद केदरीवाल का हाथ है। दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण आप पार्टी की नाकामी का ही नतीजा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति जितनी खराब दिवाली से पहले थी उतनी ही अब भी है और कहा कि आप तथा केजरीवाल को लोगों को ‘‘गुमराह करना’’ बंद कर देना चाहिए।’’ गुप्ता ने आरोप लगाया कि प्रदूषण में वृद्धि पटाखों के कारण हुई है, तथा इस मुद्दे पर राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर शहर की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कर दी जाए और सफाई व्यवस्था में सुधार कर दिया जाए तो प्रदूषण में 50 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है।’’ भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने दावा किया कि पिछले चार दिनों के तुलनात्मक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के आंकड़ों से पता चलेगा कि पटाखों के कारण प्रदूषण का स्तर नहीं बढ़ा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्रोतों और पराली जलाने से आगामी दिनों में इसमें वृद्धि होगी। दिल्ली में शुक्रवार को धुंध की मोटी चादर छाई रही और राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 362 पर पहुंच गया। दिवाली के दौरान पटाखों पर पूरी दिल्ली में प्रतिबंध का लोगों ने जमकर उल्लंघन किया। दिल्ली में पिछले तीन वर्षों में इस साल सबसे प्रदूषित दिवाली दर्ज की गई। 

 

दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिवाली पर दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 330 दर्ज किया गया, जबकि 2023 में यह 218 और 2022 में 312 था। राष्ट्रीय राजधानी का एक्यूआई शुक्रवार को सुबह नौ बजे 362 यानी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर एक्यूआई को ‘बेहद गंभीर’ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर