BJP का केजरीवाल पर निशाना, मीनाक्षी लेखी बोलीं- कुछ लोगों ने दिल्ली को वेंटिलेटर पर डाल दिया है

By अंकित सिंह | Feb 06, 2024

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने मंगलवार को दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए उस पर भ्रष्टाचार का भूखा और लालची होने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ने बड़ा हमला करते हुए कहा कि दिल्ली के गवर्नेंस मॉडल को वेंटीलेटर पर डाल दिया गया है। दिल्ली की आबकारी नीति सबसे बड़ा घोटाला है जिसके बारे में कोई सोच सकता है। लेकिन सीएम दिल्ली शराब घोटाले पर ईडी के समन का जवाब देने से बच रहे हैं तो एक और घोटाला सामने आ गया और वह घोटाला हुआ दिल्ली जल बोर्ड घोटाला। 

इसे भी पढ़ें: Delhi ED Raid | अरविंद केजरीवाल के सचिव और AAP के राज्यसभा सदस्य समेत पार्टी नेताओं के यहां छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि ED के पांच समन आने के बाद भी केजरीवाल ED के सामने पेश नहीं हुए। ED का आंकलन है कि शराब घोटाले में 2 से 2.5 हजार करोड़ रुपये देश के चुराए गए हैं। अभी इस पर चर्चा ही चल रही थी कि अब जल बोर्ड और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में घोटाला सामने आया है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही छापेमारी के तहत एजेंसी के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 10-12 परिसरों को कवर किया था। मंत्री ने कहा, "दिल्ली सरकार को केवल प्रचार की चिंता है। वे किसी भी कीमत पर सत्ता में बने रहने के भूखे हैं। वे भ्रष्टाचार के भूखे और लालची हैं।"

प्रमुख खबरें

मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ