भाजपा ने स्मॉग टावर को लेकर केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- गौतम गंभीर पहले ही लगा चुके

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने सोमवार को देश के पहले स्मॉग टावर लगाने का दावा करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी सांसद गौतम गंभीर पिछले साल ही लाजपत नगर में इसे लगा चुके हैं। हालांकि केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘‘ गंभीर ने पिछले साल जो लगाया था वह एयर फिल्टर (हवा शुद्ध करनेवाला) था और यह स्मॉग टावर से अलग होता है।’’

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

आपको श्रेय चाहिए बाकी तो आपने दिल्ली के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। नींद से जग जाएं।’’ वहीं, आप नेता ने भाजपा के दावे को खारिज करते हुए कहा, ‘‘गंभीर ने जो लगाया वह एयर फ़िल्टर है और यह अलग चीज है। वहीं सबसे बड़ी बात कि वह लगाने के बाद से काम ही नहीं कर रहा।’’ पूर्वी दिल्ली लोक सभा सीट से सांसद गंभीर इस पर चुप्पी साधे हैं लेकिन भाजपा नेताओं और अपने समर्थकों द्वारा किए जा रहे पोस्ट को रिट्वीट करते गए।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज