भाजपा ने शीशमहल वीडियो के साथ केजरीवाल पर निशाना साधा, आप ने किया पलटवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए ‘6 फ्लैगस्टाफ रोड’ स्थित उनके पूर्व आवास का मंगलवार को एक वीडियो जारी किया और उसे ऐसा ‘‘शीशमहल’’ बताया जो ‘‘भ्रष्टाचार’’ का प्रतीक है।

दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के नियंत्रण में है, जिसका नेतृत्व वर्तमान में भाजपा कर रही है। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ‘6 फ्लैगस्टाफ’ रोड स्थित पुन:निर्मित बंगले का ‘एक्स’ पर वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि ‘आप’ प्रमुख ने ‘‘खुद को पीड़ित दिखाने के लिए सात सितारा रिजॉर्ट जैसे ‘शीशमहल’ को जनता की नजरों से छिपाए रखा।’’

सचदेवा ने दावा किया कि ‘‘जिम, सौना रूम, जकूजी, संगमरमर ग्रेनाइट, प्रकाश व्यवस्था और फिटिंग’’ पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए। उन्होंने कहा, ‘‘बच्चों की कसम खाकर सरकारी घर, गाड़ी, सुरक्षा न लेने का झूठा वादा करने वाले कैसे दिल्ली के कर दाताओं की कमाई लूट रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश