भाजपा ने साधा ओवैसी पर निशाना, बताया मानसिक दिवालियेपन का शिकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2018

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नोएडा में नमाज पढ़ने को लेकर एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी पर भाजपा ने बुधवार को कहा कि ओवैसी मानसिक दिवालियेपन के शिकार हो गये हैं । भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा, 'ओवैसी मानसिक दिवालियेपन का शिकार हैं। उन्हें तथ्यों की जानकारी नहीं है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कानून व्यवस्था को सर्वोपरि मानती है और नोएडा पुलिस ने जो कुछ भी किया, ठीक किया।'


यह भी पढ़ें: मोदी के अपने भी हो रहे बेगाने, सरेशवाला बोले- BJP की जमीन खिसक रही है

चंद्रमोहन ने कहा कि सार्वजनिक पार्क में इस तरह के (नमाज) आयोजन, जिस पर लोग आपत्ति कर रहे हों, उसे प्रतिबंधित करने और शांति व्यवस्था को लेकर उठाया कदम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ओवैसी को पता ही नहीं है कि कांवड़ यात्रा क्या है ? कांवड़ यात्रा की पुष्प वर्षा क्या है ? प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सभी धर्मों में मनाए जाने वाले पर्वों का ध्यान रखती है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक