शाहीन बाग के बहाने BJP का विपक्ष पर निशाना, विरोध CAA के खिलाफ नहीं, PM मोदी के खिलाफ

By अभिनय आकाश | Jan 27, 2020

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर देश की राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन का मुद्दा देखते ही देखते राष्ट्रीय हो गया है। बीजेपी के दिग्गज नेता लगातार इस प्रदर्शन पर सवाल उठा रहे हैं। पहले तो गृह मंत्री अमित शाह ने शाहीन बाग प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए ईवीएम का बटन इतने गुस्से से दबाने कि अपील की थी जिससे करंट शाहीन बाग के अंदर लगे। अब केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके शाहीन बाग प्रदर्शन को निशाने पर लिया है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि शाहीन बाग एक विचार बन गया है और यहां टुकड़े-टुकड़े गैंग रह रहा है।

बीजेपी नेता ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि चर्चा शाहीन बाग की करते हैं, ये दिल्ली का कोई मुहल्ले नहीं है बल्कि एक विचार है जहां संविधान का कवर है लेकिन भारत को तोड़ने का मंच दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रधानमंत्री के खिलाफ उकसाया जाता है। ये सिर्फ मोदी का विरोध है।

इसे भी पढ़ें: CAA के खिलाफ प्रस्ताव पर बोले विजयन, विधानसभा के होते हैं अपने विशेषाधिकार

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी, केजरीवाल खामोश हैं, लेकिन उनके लोग खूब बोल रहे हैं। मनीष सिसोदिया बोलते हैं हम शाहीन बाग के साथ हैं। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और मणिशंकर अय्यर वहां जाकर क्या-क्या बोले हैं वो आप जानते हैं। मणिशंकर अय्यर जाएंगे तो अपने सारे विचार पाकिस्तान में रखेंगे, उनके दूसरे मित्र कभी हिंदू-पाकिस्तान तो कभी जिन्ना। मैं कांग्रेस के लोगों को एक बात साफ-साफ कहना चाहता हूं कि अब इस देश बंटवारा होने नहीं दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब Cab Booking से पहले नहीं मांग सकेंगे Tip, Ministry ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar में फिर दौड़ेगी Sugar Mill की चाशनी, सुधा की तर्ज पर Vegfed Booth भी खुलेंगे

Airtel Mobile Recharge Shock: एयरटेल ने प्रीपेड प्लान के ढांचे में किया बड़ा बदलाव, 16% तक बढ़ी कीमतें