BJP का तंज, 5 दिन बाद भी ओल्ड राजेन्द्र नगर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे आतिशी और सौरभ भारद्वाज

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 31, 2024

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज एक पत्रकार वार्ता में कहा है दिल्ली सरकार की कोचिंग इंस्टीट्यूट रेगुलेशन एक्ट लाने की घोषणा महज एक छलावा। दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने प्रेस वार्ता का संचालन करते हुए कहा की यह खेदपूर्ण है की केजरीवाल सरकार आवश्यक गाइडलाइंस ला कर कोचिंग इंस्टीट्यूट समस्या का फौरी समाधान करने के बजाए सुझाव मांगने के खेल में और समाधान प्रक्रिया को ईवेंट बनाने में लग गई है

जलबोर्ड द्वारा की सीवर सफाई ना होना हो, फायर सर्विस द्वारा बिना बेसमेंट का वास्तविक उपयोग जांचे राव इंस्टीट्यूट भवन को एन.ओ.सी. देना हो, नगर निगम की नालियों पर अतिक्रमण रोकने की विफलता हो, नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेसिक स्वास्थ्य निरिक्षण न करना हो सबके लिए आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली सरकार एवं नगर निगम हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दिल्ली के मास्टर प्लान 2041 में यह प्रस्तावित है की सभी कोचिंग इंस्टीट्यूट को दिल्ली के वाणिज्यिक क्षेत्रों मे स्थान्तरित किया जाये। काश दिल्ली सरकार समय पर जाग कर इनके स्थानांतरण की प्रक्रिया पर कुछ काम करती तो अब तक कोई स्थाई समाधान निकल सकता था। आतिशी जलबोर्ड, फायर सर्विस एवं अर्बन डेवलपमेंट तीनों विभागों की मंत्री हैं और नैतिक रूप से उनकी जिम्मेदारी हैं, बेहतर होता वह इधर उधर अधिकारियों पर दोषारोपण करने के जिम्मेदारी स्वीकार कर इस्तीफा देतीं।

इसे भी पढ़ें: Delhi Coaching Tragedy: SUV ड्राइवर समेत पांचों आरोपियों को नहीं मिली जमानत, तीस हजारी कोर्ट ने सुनाया फैसला

सचदेवा ने कहा है की अरविंद केजरीवाल सरकार बिना सुरक्षा मानकों के चल रहे इन कोचिंग सेंटरों एवं पी.जी. मामले और छात्रों के प्रति कितनी संवेदनहीन है उसका प्रमाण है की अन्य राज्यों में दुर्घटना होने पर वहाँ भागे जाने वाले मंत्री सुश्री आतिशी एवं सौरभ भारद्वाज दुर्घटना के 5 दिन बाद भी आज तक ओल्ड राजेन्द्र नगर जाने की हिम्मत नही जुटा पा रहे हैं। सौरभ भारद्वाज के एक पुराने विडिओ को पत्रकार वार्ता में चला कर श्री सचदेवा ने कहा की नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के नेता भारद्वाज कहते थे की हमे नगर निगम सौंपें हम दिल्ली का काया कल्प कर देंगे, आज नगर निगम में "आप" की सत्ता के 20 माह बाद साफ दिखाई रहा है की कैसा काया कल्प हुआ है। इस मानसून में बरसाती पानी 12 जीवन लील चुका है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मांग करती है की सबसे पहले दिल्ली सरकार कोचिंग सेंटरस के लिए अस्थाई सुरक्षा गाइडलाइंस लाये और साथ ही मास्टर प्लान 2041 के प्रस्एतावों को समझते हुए कोचिंग सेंटर एवं पी.जी. स्थाई रेगुलेशन एक्ट लाने पर काम करे।

प्रमुख खबरें

Ambati Rayudu की नई पारी, Hyderabad Cricket Association में संभाला Director का पद

Noida Airport से 15 जून को उड़ेगी पहली Flight, IndiGo जोड़ेगी Delhi-NCR को सीधा Mumbai से

CRPF का Zero Tolerance फरमान, सरकार विरोधी Social Media Post पर अब होगी सीधी कार्रवाई

बच्चों को Badminton नहीं खेलने दूंगा, Thomas Cup विनर Satwiksairaj का छलका दर्द