'जो अपने को अपनी पार्टी से भी नहीं जोड़ सके, वो भारत जोड़ने की यात्रा पर निकले हैं', कांग्रेस पर भाजपा का तंज

By अंकित सिंह | Sep 07, 2022

कांग्रेस आज से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत कर रही है। कांग्रेस की इस यात्रा पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि जो अपने को अपनी पार्टी से भी नहीं जोड़ सके, वो भारत जोड़ने की यात्रा पर निकले हैं। संवाददाता संम्मेलन में भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस में एक दरबारी गायन होता है कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाओ, फिर अध्यक्ष बनाओ...राहुल कहते हैं कि मैं नहीं बनूंगा, बीच में वो विदेश यात्रा पर चले जाते हैं, पार्टी से कितना जुड़े हैं ये आप सभी जानते हैं। भाजपा ने हमला जारी रखते हुए कहा कि यह सबसे खराब व्यवस्था का पाखंड है क्योंकि राहुल गांधी ने उरी और बालाकोट की घटना के लिए सबूत मांगकर देश की एकता को कमजोर करने की कोशिश की थी।

इसे भी पढ़ें: Nitish in Delhi । सीताराम येचुरी से मिले नीतीश कुमार, कहा- लोकतंत्र को बचाना हमारी प्राथमिकता

इसके साथ ही रवि शंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर भी हमला बोला। दरअसल, नीतीश कुमार भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद महागठूंधन के साथ मिलकर बिहार में फिर से सरकार बना ली है। इसके बाद से वह विपक्षी एकता को मजबूत करने में लगे हुए है। 2024 के लिहाज से उनका यह कदम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी पर निशाना साधते हुए रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार अवसरवादी गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि बिहार के पूर्व कानून मंत्री फरार चल रहे हैं; जबकि राज्य में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यह नीतीश कुमार जी के बनाए नए गठबंधन का परिणाम है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूँ। उन्होंने दावा किया कि बार-बार ऊंची छलांग लगाने वाली अर्थव्यवस्था के निर्माण के जरिए पीएम मोदी ने देश को नई उम्मीदें दी हैं। 

प्रमुख खबरें

Iran को PM Netanyahu की खुली चेतावनी, कहा- युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है

Shreya Kalra का खुलासा, जब Shivangi के साथ रिश्ते में थे तब मुझे फ्लर्टिंग मैसेज करते थे Kushal Tandon

MPPSC ADPO Recruitment: आवेदन का आखिरी मौका, 24 July की Last Date से पहले करें अप्लाई

स्पेसएक्स की तर्ज पर चीन ने पहली बार नियंत्रित और सुरक्षित तरीके से उतारा अपना पुन: प्रयोज्य रॉकेट बूस्टर