'एक तरफ PM Modi का मिशन और विजन है, दूसरी ओर कमीशन तथा भ्रष्टाचार की गारंटी', I.N.D.I.A bloc पर BJP का तंज

By अंकित सिंह | Dec 19, 2023

दिल्ली में 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक चल रही है। वहीं, दूसरी ओर इंडिया गठबंधन पर भाजपा ने जबरदस्त तरीके से तंज कसा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज पार्टी कार्यालय में एक्सप्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए साफ तौर पर कहा कि देश को पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पास से देश के लिए विजन और मिशन है। वहीं दूसरी ओर विपक्ष कमीशन, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की गारंटी देता है। 

इसे भी पढ़ें: Parliament Security Breach: विपक्ष के रवैये पर PM Modi ने जताया दुख, कहा- ये हताशा और बौखलाहट तीन राज्यों में हार से है

भाजपा नेता ने कहा कि व्यापार करने में आसानी और इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यापक बढ़ोतरी है मोदी की गारंटी। इस गारंटी में मूलतः देश को आगे ले जाने के लिए, देश की जनता के लिए एक विजन और एक मिशन है। उन्होंने कहा कि 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था fragile 5 की श्रेणी में थी। उन्होंने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में पांचवी सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। ये पिछले साढ़े 9 वर्षों में मोदी की गारंटी का असर है। मोदी की इसी गारंटी पर देश की जनता ने भी मुहर लगाई है और उसपर IMF जैसे संस्थान भी आज अपनी मुहर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्ष में प्रति व्यक्ति आय लगभग दोगुनी हुई है। मध्यम वर्गीय लोगों की आय लगभग 4 गुना बढ़ी है।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत