भाजपा का तंज, राहुल गांधी ने दिखा दिया कि भ्रष्टाचार पर भी सत्याग्रह होता है, महात्मा गांधी की आत्मा को भी...

By अंकित सिंह | Jun 13, 2022

राहुल गांधी को लेकर देश में राजनीतिक हलचल तेज है। दरअसल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होना है। राहुल गांधी आज इसके लिए पेश भी हो रहे हैं। इन सबके बीच राहुल गांधी की पेशी के खिलाफ कांग्रेस ने आज पूरे देश में सत्याग्रह किया है। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की ओर से देश के अलग-अलग ईडी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन भी किया जा रहा है। वहीं, भाजपा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। भाजपा ने तंज भरे लहजे में कहा कि राहुल गांधी ने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि भ्रष्टाचार पर भी सत्याग्रह होता है। 

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश के मंत्री ने पैगंबर पर टिप्पणी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई के लिए भारत सरकार को दी बधाई

दूसरी ओर कांग्रेस ने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हम राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालेंगे। हम संविधान के रक्षक हैं, हम झुकेंगे या डरेंगे नहीं। भारी पुलिस बल तैनात कर यह साबित हो गया है कि मोदी सरकार कांग्रेस से हिल गई है। सचिन पायलट ने कहा कि हमनें गांधीवादी और शांतिपूर्ण तरीके से एक मार्च निकालने की कोशिश की थी लेकिन दिल्ली में अनुमति नहीं मिली। मुझे लगता है कि ये लोग जिस तरह एजेंसी का दुरूपयोग कर रहे हैं वो जगजाहिर है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी और तमाम नेताओं पर 7-8 साल से बंद केस डाले गए। 

प्रमुख खबरें

Cauvery, Mekedatu प्रोजेक्ट्स पर Karnataka में आज बंद, संगठनों ने दिया नैतिक समर्थन

झूला झूलीं और हाथों में लगवाई मेहंदी... कुछ इस तरह Kangana Ranaut ने Rekha Gupta के घर मनाई पहली तीज

Hariyali Teej Beauty Tips: महंगे पार्लर जाने की जरूरत नहीं, Kiwi Facial से घर पर पाएं Instant Glow

Air India Phuket-Delhi Flight: ऑटोपायलट से पहले 3 Hydraulic अलर्ट, क्यों झूले 300 फीट नीचे यात्री?