Congress MP के 'खजाने' को लेकर Rahul Gandhi पर BJP का तंज, कहा- मोहब्बत की दुकान से भ्रष्टाचार

By अंकित सिंह | Dec 09, 2023

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने शनिवार को झारखंड, बंगाल और ओडिशा में अपने सांसद धीरज साहू के परिसरों पर आयकर छापे को लेकर कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। एक्स पर अमित मालवीय ने लिखा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दरअसल भारत के चोरों को जोड़ने की यात्रा थी। कांग्रेस भ्रष्टाचार की दुकान है। झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से करीब 300 करोड़ रुपये की बरामदगी इसका जीता जागता सबूत है।

इसे भी पढ़ें: Congress MP के ठिकानों पर मिला कुबेर का खजाना, PM बोले- जनता से लूटे गए पैसे की पाई-पाई लौटानी होगी, यह मोदी की गारंटी है

ओडिशा स्थित शराब बनाने वाली कंपनियों के एक समूह और उससे जुड़े प्रतिष्ठानों के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी के बाद मिली ‘‘बेहिसाब’’ नकदी के 290 करोड़ रुपए होने की संभावना है और इसी के साथ यह एजेंसी के किसी एक अभियान में बरामद हुआ ‘‘सबसे अधिक’’ कालाधन होगा। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ छापे के बाद छह दिसंबर को शुरू हुई कार्रवाई के बाद आयकर विभाग ने नोटों की गिनती के लिए लगभग 40 बड़ी एंव छोटी मशीनें तैनात की हैं और गिनती की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए विभाग और बैंक के और कर्मचारियों को लाया गया है। 

सूत्रों ने बताया कि इस कार्रवाई के तहत कांग्रेस नेता और झारखंड से राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू से जुड़े परिसर पर भी छापा मारा गया है। इस संबंध में सांसद की प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई और पीटीआई ने शराब बनाने वाली कंपनियों के समूह को एक ई-मेल भी भेजा लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला। सूत्रों ने बताया कि कर अधिकारी अब कंपनी के विभिन्न अधिकारियों और इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के बयान दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नकदी की गिनती शनिवार तक समाप्त हो जाने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित