Lok Sabha Election 2024: आंध्र में फिर साथ आएगी BJP-TDP! आज मोदी, शाह और नड्डा से मिलेंगे चंद्रबाबू नायडू

By अंकित सिंह | Feb 07, 2024

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू आज दिल्ली में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। बैठक शाम को होने की उम्मीद है। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा में भी वह मिल सकते हैं। अगर यह बैठक होती है तो यह इस साल अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले महत्वपूर्ण होगी। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए 400 पार का लक्ष्य लेकर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है। ऐसे में अगर यह टीडीपी से साथ भाजपा का गठबंधन हो जाता है तो यह पार्टी के लिए चुनावों में मददगार साबित होगा। आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। 

इसे भी पढ़ें: '10 साल में पूरी की गईं गारंटी', BJP ने 8 भाषाओं में लॉन्च की मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित फिल्म

मोदी ने क्या कहा

मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव के बाद तीसरी बार उनकी सरकार बनने का विश्वास जताते हुए कहा कि देश के मिजाज को देखकर लगता है कि आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 370 सीटें और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल भी बहुत दूर नहीं है। ज्यादा से ज्यादा सौ-सवा सौ दिन रह गए हैं। मैं आमतौर पर आंकड़ों के चक्कर में नहीं पड़ता। लेकिन मैं देश का मिजाज देख रहा हूं। वह राजग को 400 सीटें पार कराके रहेगा। देश भाजपा को 370 सीटें अवश्य देगा।’’ इस दौरान प्रधानमंत्री ने जब बोला ‘अबकी बार’ तो भाजपा के सदस्य ‘चार सौ पार’ का नारा लगाते हुए सुने गए। 

प्रमुख खबरें

Durga Puja पर कानून-व्यवस्था संभालने के लिए Bihar Police ने उतारे हजारों जवान

Bhojpur में सोन नदी में डूबे तीन किशोर, बचाने उतरे युवक समेत 4 लोगों की मौत

Punjab में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, AAP सरकार से उठा जनता का भरोसा: Sachin Pilot

BJP ने तिरुवन्नामलाई अरुणाचलेश्वर मंदिर में गैर-हिंदू के प्रवेश पर DMK मंत्रियों को घेरा