यूपी में भाजपा की तीसरी सूची जारी, रायबरेली से अदिति सिंह तो कन्नौज से असीम अरुण को टिकट

By अंकित सिंह | Jan 21, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तीसरी सूची आ गई है। भाजपा की ओर से 85 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इन 85 उम्मीदवारों में 15 महिला उम्मीदवार हैं। हाल में ही वीआरएस लेने वाले आईपीएस अधिकारी असीम अरुण को कन्नौज से टिकट दिया गया है। हरदोई से नितिन अग्रवाल को भाजपा ने टिकट दिया है। बिधूना विधानसभा सीट से रिया शाक्य को टिकट दिया गया है। आपको बता दें कि रिया शाक्य हाल में ही भाजपा छोड़ने वाले विधायक विनय शाक्य की बेटी हैं। मैनपुरी से जसवीर सिंह को टिकट दिया गया है। इसके अलावा महाराजपुर से सतीश महाना को भाजपा ने टिकट दिया है। आगा से कृष्णा पासवान चुनावी मैदान में होंगे। हाथरस से अंजुला माहौर को टिकत दिया गया है। कांग्रेस छोड़ने वाली अदिति सिंह को रायबरेली से टिकट दिया गया है। सिरसागंज से हरिओम यादव को चुनावी मैदान में उतारा गया है। धौरहरा से विनोद शंकर अवस्थी को टिकट दिया गया है। उन्नाव से पंकज गुप्ता को टिकट दिया गया है। शाहाबाद से रामवीर उपाध्याय को टिकट दिया गया है जबकि शिकोहाबाद से ओम प्रकाश वर्मा निषाद को चुनावी मैदान में उतारा गया है। कासगंज से देवेंद्र सिंह लोधी को टिकट दिया गया है। अलीगंज से सत्यपाल सिंह राठौर, एटा से विपिन वर्मा डेविड, पीलीभीत से संजय गंगवार, जलालाबाद से हरि प्रकाश वर्मा, पालिया से हरविंदर रोमी साहनी भाजपा की ओर से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Tejas में देरी पर Rajnath Singh ने दिया अल्टीमेटम! वायुसेना प्रमुख भी पहले जता चुके हैं नाराजगी

Vastu Shastra: रात में कपड़े धोने से बढ़ता है Vastu Dosh, सुबह का समय माना गया सबसे शुभ

Tamil Nadu Two Language Policy | तमिलनाडु में भाषा युद्ध पार्ट-2! सुप्रीम कोर्ट की नसीहत के बाद भी दो-भाषा नीति पर अड़ी विजय सरकार, DMK-TVK आए साथ

Kasturirangan Report पर भौतिक सत्यापन की मांग पर विचार करेगी कर्नाटक सरकार: DK Shivakumar