J&K के राजनीतिक माहौल पर चर्चा के लिए भाजपा ने बुलायी कोर ग्रुप की बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2019

नयी दिल्ली। जम्मू कश्मीर की राजनीतिक स्थिति तथा वहां होने वाले विधानसभा चुनाव (जब भी हो) की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश इकाई के कोर समूह की बैठक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुलायी गयी है। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत अन्य शीर्ष नेताओं के हिस्सा लेने की संभावना है। मोदी और शाह की संभावित उपस्थिति अहम है और इस बात का इशारा करती है कि पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने में जुट गयी है। 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में नफरत फैलाने और विकास को रोकने की कोशिश करने वाले कभी नहीं होंगे सफल: मोदी

प्रदेश भाजपा ने कहा है कि वह किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार है। पार्टी महासचिव नारिंदर सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के पास इस साल चुनाव कराने के लिए काफी समय बचा है। 2014 में जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर में हुए थे। जम्मू कश्मीर में फिलहाल राष्ट्रपति शासन है और उसे तीन जुलाई से छह और महीने के लिए बढ़ाया गया है।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव