BJP को 2022-23 में चुनावी बॉन्ड से लगभग 1300 करोड़ रुपये मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2024

नयी दिल्ली। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 2022-23 में चुनावी बॉन्ड के माध्यम से लगभग 1300 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। यह राशि इसी अवधि में इस माध्यम (चुनावी बॉन्ड) से विपक्षी दल कांग्रेस को प्राप्त धनराशि से सात गुना अधिक है। निर्वाचन आयोग को सौंपी गई पार्टी की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में भाजपा को कुल 2120 करोड़ रुपये मिले जिसमें से 61 प्रतिशत चुनावी बॉन्ड से प्राप्त हुए। वित्त वर्ष 2021-22 में पार्टी को कुल 1775 करोड़ रुपये का चंदा प्राप्त हुआ था। वर्ष 2022-23 में पार्टी की कुल आय 2360.8 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 1917 करोड़ रुपये थी। 

भाजपा को पिछले वित्त वर्ष में ब्याज के तौर पर 237 करोड़ रुपये की आय हुई जोकि वर्ष 2021-22 के मुकाबले 135 करोड़ रुपये अधिक है। ‘चुनाव और सामान्य प्रचार’ पर अपने कुल खर्च में से, भाजपा ने विमान और हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल के लिए 78.2 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जो 2021-22 में खर्च हुए 117.4 करोड़ रुपये से कम है। पार्टी ने उम्मीदवारों को वित्तीय सहायता के रूप में 76.5 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया, जो 2021-22 में 146.4 करोड़ रुपये से कम है। पार्टी ने इस सहायता को ‘कुल भुगतान’ मद में दर्शाया है।

प्रमुख खबरें

ड्रग एक्टिविस्ट की हत्या पर AAP सरकार पर बरसी Punjab BJP, CM के इस्तीफे की मांग

LAC पर अमन-चैन बिना China संग रिश्ते सामान्य होना मुश्किल: S Jaishankar

सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा गया तिहाड़? दिल्ली पुलिस ने बताई असली वजह

Satcom लाइसेंस की कतार में Elon Musk से आगे हैं, Sunil Mittal बोले- पहले मंजूरी मिले तो खुशी होगी