रथयात्रा को लेकर बंगाल में बवाल जारी, सुप्रीम कोर्ट पहुंची भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2018

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल में रथ यात्रा के आयोजन की अनुमति के लिये भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है। उच्च न्यायालय ने रथ यात्रा की अनुमति देने से इंकार कर दिया था। भाजपा ने इस याचिका पर शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया है। पार्टी ने राज्य के तीन जिलों में रथ यात्रा आयोजित करने का कार्यक्रम बनाया था। भाजपा ने उच्च न्यायालय की खंडपीठ के शुक्रवार के आदेश को चुनौती दी है जिसने रथयात्रा की अनुमति देने संबंधी एकल न्यायाधीश का आदेश निरस्त कर दिया था।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव पर तेजस्वी का तंज, कहा- बिहार में खाता नहीं खोल पाएगा NDA

शीर्ष अदालत में इस समय एक जनवरी तक शीतकालीन अवकाश है। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश देबाशीष कारगुप्ता और न्यायमूर्ति शम्पा सरकार की पीठ ने शुक्रवार को इस मामले को राज्य की एजेन्सियों से प्राप्त खुफिया जानकारी पर विचार करने के लिये एकल न्यायाधीश के पास भेज दिया था। खंडपीठ ने न्यायमूर्ति तपब्रत चक्रवर्ती की एकल न्यायाधीश पीठ को इस मामले में खुफिया जानकारी के साथ नये सिरे से विचार करने और यथाशीघ्र इसका निस्तारण करने के लिये कहा है।  भाजपा के मूल कार्यक्रम के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बंगाल के कूच बिहार जिले से सात दिसंबर को इस रैली की शुरूआत करने वाले थे। इसके बाद यह रथयात्रा नौ दिसंबर को दक्षिणी 24 परगना के काकद्वीप और 14 दिसंबर को बीरभूम में तारापीठ मंदिर से शुरू होनी थी। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court का UP सरकार को आदेश, Meerut में सील हों 16000 से अधिक अवैध निर्माण

INDIA ब्लॉक का बड़ा दांव! 30 सितंबर को दिल्ली में महाबैठक, चुनाव आयोग के खिलाफ बन रही बड़ी रणनीति

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks