उत्तर प्रदेश में भाजपा की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अब रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ से बेटे के लिए मांगा टिकट

By अंकित सिंह | Jan 13, 2022

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तीन वरिष्ठ मंत्री पहले ही इस्तीफा देखकर जा चुके हैं। जबकि कई विधायक लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। इन सबके बीच वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी ने भी पार्टी के सामने अपनी मांग रख दी है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक रीता बहुगुणा जोशी ने अपने बेटे के लिए टिकट मांगा है। रीता बहुगुणा अपने बेटे के लिए लखनऊ कैंट से टिकट मांगा है। हालांकि ऐसा नहीं है कि रीता बहुगुणा जोशी ही सिर्फ ऐसी नेता हैं जिन्होंने अपने बेटे के लिए टिकट मांगा है। बीजेपी में ऐसे कई नेताओं की कतार है जो अपने बेटे को सेट करने में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी अपने बेटे के लिए टिकट मांगा था।

इसे भी पढ़ें: सुनिश्चित करें कि 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत दर्ज हो-मुख्यमंत्री

विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा की बैठक लगातार हो रही है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही भाजपा की सूची भी सामने आ सकती है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में जिन बड़े नेताओं ने अपने बेटों के लिए टिकट मांगा है उसमें भाजपा सांसद जगदंबिका पाल, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भी नाम शामिल है। हालांकि इस खबर की पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। उत्तर प्रदेश की 403 सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को चुनाव होंगे। नतीजे 10 मार्च को आएंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीतिक हलचल फिलहाल बढ़ा हुई है।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच