शरद पवार विपक्ष को करेंगे एकजुट, नवाब मलिक बोले- ममता सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2020

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा पश्चिम बंगाल सरकार को ‘अस्थिर’ करने के लिए ‘केंद्र का इस्तेमाल कर रही है’ और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार तथा अन्य नेता भविष्य में विपक्ष को एकजुट करेंगे। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने रविवार को पवार से बात की और इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया। मलिक ने कहा कि दिल्ली में विपक्षी दलों के नेता इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘जरूरत पड़ी तो शरद पवार खुद कोलकाता जाएंगे।’’ 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का दावा, पश्चिम बंगाल में अगली सरकार बनाएगी भाजपा 

मलिक ने कहा, ‘‘भाजपा जिस तरह पश्चिम बंगाल सरकार को अस्थिर करने के लिए केंद्र सरकार का इस्तेमाल कर रही है, वह बहुत गंभीर है। पश्चिम बंगाल सरकार की सहमति के बिना आईपीएस अधिकारियों को बुला लिया गया है, जो बहुत खतरनाक है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने पवार साहब से इस मुद्दे पर बात की है।’’ उन्होंने कहा कि राज्यों में चुनी हुई सरकारों को ‘अस्थिर करने का भाजपा का कार्यक्रम’ सही नहीं है और लोकतंत्र के अनुरूप नहीं है। मलिक ने कहा, ‘‘पवार साहब और अन्य नेता भविष्य में विपक्ष के सभी नेताओं को एकजुट करेंगे।

प्रमुख खबरें

कांग्रेस का दावा, NCP(SCP) नहीं छोड़ेगा INDIA गठबंधन, विलय पर अटकलों को भी किया खारिज

लॉन्ग रेंज, स्मार्ट फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन, ये हैं भारत के सबसे खास इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

Jennifer Winget ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, William Ishmael संग शादी की तस्वीरें की शेयर

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ₹4.40 करोड़ की लागत से चंदेरी में दो विद्युत उपकेंद्रों का किया लोकार्पण