समाज को जाति के आधार पर बांटने का प्रयास कर रही भाजपा: अमरिन्दर सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2020

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने दलितों के प्रति अन्याय के खिलाफ भाजपा की प्रस्तावित रैली पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए उसपर जातिगत राजनीति करने का आरोप लगाया। सिंह ने एक बयान में कहा, वह अपने राजनीतिक हित साधने के लिये समाज को जाति के आधार पर बांटना चाहती है। मुख्यमंत्री ने कहा, मैं किसी भी कीमत पर पंजाब के शांतिपूर्ण माहौल को खराब नहीं करने दूंगा। सिंह ने कहा, पंजाब में ये विभाजनकारी चालबाजियां सफल नहीं होंगी। यहां के लोग अपनी सामूहिक प्रगति के लिये हंसी-खुशी एक साथ रह रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: कृषि कानून को लेकर ट्विटर पर भिड़े केजरीवाल और अमरिंदर सिंह, जानिए क्या कुछ कहा

गौरतलब है कि बृस्पतिवार को पुलिस ने भाजपा को जालंधर से चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास तक दलित इंसाफ रैली निकालने से रोक दिया था। पुलिस ने कहा था कि आयोजकों ने इसकी अनुमति नहीं ली है। इस दौरान भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख अश्विनी शर्मा समेत पार्टीनेताओं को कुछ देर के लिये हिरासत में ले लिया गया था। यह यात्रा अनुसूचित जाति समुदाय पर कथित अत्याचार और अनुसूचित जाति के छात्रों की मैट्रिक के बाद छात्रवृत्ति योजना में घोटाले के खिलाफ निकाली जानी थी। भाजपा ने छात्रवृत्ति घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उसका आरोप है कि इसमें 64 करोड़ रुपये गबन किये गए।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar