Bihar Violence पर विधानसभा में भाजपा का हंगामा, नीतीश बोले- यह प्रशासन की विफलता नहीं, स्थिति पर हमारी नजर

By अंकित सिंह | Apr 05, 2023

बिहार के नालंदा और रोहतास में हुए हिंसा को लेकर राज्य की राजनीति जबरदस्त तरीके से गर्म है। विपक्षी भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर हमलावर है। तो वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब हर तरफ शांति है। हम दोनों जगहों (नालंदा और रोहतास) में स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह प्रशासन की विफलता नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत जानबूझकर यह अशांति पैदा की है। नीतीश ने कहा कि सभी अधिकारी लगे हुए हैं। हर एक घर में जांच की जा रही है। कुछ दिन बाद सब पता चल जाएगा। यह सब(दंगा) जानबुझकर किया गया है। 

 

इसे भी पढ़ें: News Raftaar I बंगाल-बिहार की हिंसा पर जारी है राजनीति, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें


बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहारशरीफ में जो धंधा किया है, वो सब कुछ दिन बाद पता चल जाएगा... जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि 2 लोग हैं, एक राज कर रहा है और दूसरा उसका एजेंट है। वो दोनों मिलकर ये सब इधर-उधर कर रहे हैं। वहीं, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और महागठबंधन सरकार में सहयोगी राजद की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी ने पूरे मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग दंगा करवाते हैं, वे चाहते हैं कि दंगा हो। सरकार जांच कराएगी जिसमें सच सामने आएगा। आज भाजपा ने बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा किया। विधानसभा के अंदर हंगामा करने पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा को मार्शलों ने सदन से बाहर भी कर दिया।

 

इसे भी पढ़ें: Bihar: ललन सिंह बोले 2024 में डूबने वाली है भाजपा की नाव, बिहार हिंसा पर कही यह बात


नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि निर्दोष हिंदुओं को जेल में बंद करते हैं। ये खेल नहीं चलेगा। सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार किसी विषय का जवाब नहीं देती। भाजपा साफ तौर पर कहा रही है कि जल रहा है बिहार, क्या कर रहे हैं नीतीश कुमार? वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यदि सत्तारूढ गठबंधन में हिम्मत है, तो वह भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर अनर्गल आरोप लगाने के बजाय रामनवमी पर हुए हिंसक उपद्रव की न्यायिक जांच कराये।

प्रमुख खबरें

Hijab controversy: मायावती ने तोड़ी चुप्पी, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, नीतीश कुमार को दी यह सलाह

भूलकर भी रात को इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें, कहीं आप डायबिटीज के शिकार तो नहीं!

80 साल पहले स्थापित वैश्विक व्यवस्था स्पष्ट रूप से बिखर रही, सिम्बायोसिस इंटरनेशनल के दीक्षांत समारोह में बोले जयशंकर

असम में बोले PM Modi, ब्रह्मपुत्र की तरह डबल इंजन वाली सरकार के नेतृत्व में निर्बाध रूप से बह रही विकास की धारा