भाजपा सत्ता के लिये हिंदुत्व का इस्तेमाल करती है, हमें सच्चे हिंदुत्व को बचाने की जरूरत है : अखिलेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2023

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा पर समाज को ‘‘बांटने’’ और सत्ता हथियाने के लिए ‘‘हिंदुत्व’’ अपने संस्करण का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि ‘‘सच्चे हिंदुत्व’’ को बचाने की जरूरत है। अखिलेश ने भाजपा सरकार पर ‘‘फर्जी मुठभेड़’’ करने का भी आरोप लगाया और कहा कि लोग ‘‘2024 में भाजपा सरकार का एनकाउंटर करेंगे’’ जो ‘‘संविधान को बचाने के लिए जरूरी है।’’ सपा प्रमुख ने यह भी दावा किया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ उत्तर प्रदेश में पीडीए (पिचाडे, दलित, अल्पसंख्याक) के समर्थन से 2024 में ‘‘विभाजनकारी’’ भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके अखिलेश ने पीटीआई-के साथ साक्षात्कार में कहा, उन्होंने (भाजपा सरकार ने) बहुत सारे फर्जी मुठभेड़ किये हैं। अब लोग 2024 में भाजपा सरकार का एनकाउंटर करेंगे।’’ उनसे पूछा गया था कि लोकसभा चुनाव में इंडिया और सपा भाजपा का मुकाबला कैसे करेंगे।

बांसुरी पर प्रेम की धुन बजाने में हैं, सहनशीलता का दायरा बढ़ाने में हैं। सपा नेता ने कहा कि सच्चा हिन्दुत्व गंगा जमुनी तहजीब का दामन फैलाने में हैं, प्रेम करूणा, और मेल मिलाप के पाठ पढ़ने पढ़ाने में हैं। वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दुनिया के कोने कोने में ले जाने में हैं। उन्होंने कहा कि अब हम सब हिंदुस्तानियों की जिम्मेदारी इसी सच्चे हिंदुत्व की भावना बढ़ाने में है और राजनीति सत्ता को पाने के लिए हिंदुत्व का दुरुपयोग करने वाले झूठे हिंदुओं से बचाने में हैं। भाजपा पर पूरे देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुये अखिलेश ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी राजनीतिक एजेंडे के लिए सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ रही है। उन्होंने कहा, भाजपा का मॉडल नफरत फैलाना और समाज को विभाजित करना है। भाजपा शांति और विकास की दुश्मन है। उन्होंने कहा, भाजपा शासित राज्य मणिपुर और हरियाणा जल रहा है। बरेली में दंगे की साजिश रची गई। भाजपा दंगाइयों को संरक्षण देती है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम करने वाले अधिकारियों को दंडित करती हैं।

लोकसभा चुनाव जीतने के लिए सपा किस तरह की योजना बना रही है, इस पर पार्टी प्रमुख यादव ने कहा, लोग इस सरकार से तंग आ चुके हैं।राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है, आवारा मवेशियों ने किसानों और आम आदमी का जीवन दयनीय बना दिया है। अखबारों की सुर्खियां कानून और व्यवस्था पर बड़े-बड़े दावों के विपरीत हैं। लोग भाजपा को वोट क्यों देंगे? हम उनके मुद्दे उठाने के लिए मौजूद हैं। यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादे किये थे, वे पूरे नहीं हुए और महंगाई, बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा, लोगों का ध्यान मूल मुद्दों से हटाने के लिए भाजपा देश को दंगों की ओर धकेल रही है। लोगों को लड़ाकर भाजपा राजनीतिक लाभ देखती है।

प्रमुख खबरें

Delhi में Cockroach Janata Party के प्रदर्शन से पहले 20000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

होर्मुज में टैंकर हमलों के बाद Crude Oil में उछाल Brent Crude 105 डॉलर पार पहुंचा

राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी सांसद राजघाट से निकले, कल फिर से विरोध प्रदर्शन की तैयारी!

Asian Games में बैडमिंटन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, बोले पूर्व कोच Prakash Padukone