भाजपा गांधी और भगवान राम का नाम दुष्प्रचार के लिए करती, उनके आदर्शों को नहीं मानती : Surjewala

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2026

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को ‘‘विकसित भारत- जी रामजी कानून’’ से बदलने के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा न तो महात्मा गांधी का सम्मान करती है और न ही भगवान राम का, बल्कि वह केवल इनका इस्तेमाल ‘दुष्प्रचार’ के लिए करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 11 वर्षों में महात्मा गांधी के आदर्शों का प्रचार-प्रसार के लिए इस्तेमाल किया गया, लेकिन उनके आदर्शों को नजरअंदाज किया गया। ठीक इसी तरह, भाजपा ने भगवान राम के नाम पर सत्ता हथिया ली, लेकिन उनके आदर्शों को अनदेखा किया। भाजपा इसी तरह सरकार चला रही है।’’

उन्होंने दावा किया कि मनरेगा के स्थान पर नया कानून लाने से लगभग 12.5 करोड़ गरीब, आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। कांग्रेस में ओडिशा मामलों के प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पार्टी 10 जनवरी को ओडिशा में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ शुरू करेगी, जो 25 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘गरीबों को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले इस नए कानून के विरोध में जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक जनसभाएं आयोजित की जाएंगी।

प्रमुख खबरें

IRCTC लाया Kochi से Amazing Hyderabad Tour Package, 12 अक्टूबर से शुरू होगी यात्रा

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर Delhi Police का एक्शन, Atishi समेत 700 हिरासत में

Rajya Sabha चुनाव में गिले-शिकवे भुलाकर साथ आने का समय: Akhilesh Yadav

Parveen Hooda के गोल्ड पर गांव में जश्न, पिता बोले- बेटी ने अपना वादा पूरा किया