मेरठ सहित वेस्‍ट यूपी में भाजपा के दिग्‍गज आज से शुरू करेंगे अपना चुनाव प्रचार

By राजीव शर्मा | Jan 22, 2022

मेरठ, विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए आज शनिवार से भाजपा के दिग्‍गज नेताओं का वेस्‍ट यूपी में दौरा होगा। इस दौरान पार्टी प्रत्‍याशियों और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस क्षेत्र में पहले चरण का नामांकन पूरा होते ही भाजपा पश्चिम में पूरी ताकत झोंक दी है। गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को कैराना में घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद शामली में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जीत का मंत्र देंगे। शाम पांच बजे शाह मेरठ में बैठक लेंगे। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर में बुलंदशहर में विशिष्टजनों के साथ बैठक करेंगे। शाम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सहारनपुर आएंगे। तो वही पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शनिवार दोपहर यहां बिजनौर, नगीना व मुजफ्फरनगर की 15 विधानसभाओं के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। 

 

 भाजपा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह शनिवार दोपहर ढाई बजे पब्लिक इंटर कालेज के मैदान पर हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद वह कैराना में कार्यकर्ताओं के साथ बात करने के बाद कस्बे में घर-घर जाकर वोट मांगेंगे। तीन बजे शामली स्थित होटल ओरचिड में 45 मिनट शामली और बागपत जनपद के पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे और जीत का मंत्र देंगे। इसके बाद मेरठ के लिए रवाना हो जाएंगे। शाम सवा पांच बजे मेरठ में एक होटल में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीपी नड्डा दोपहर एक बजे बिजनौर के नगीना में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर दो बजे हेलीकाप्टर से बुलंदशहर पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हाल जाएंगे और प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को ही सहारनपुर जिले की सियासी जमीन टटोलेंगे और साथ ही सहारनपुर से ही वेस्ट यूपी के सियासी मिजाज को परखेंगे। वह महानगर के साथ ही देवबंद और रामपुर मनिहारन क्षेत्र में प्रबुद्ध लोगों के साथ संवाद करेंगे। देवबंद में वह दलित के घर जाकर खाना भी खाएंगे।


प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar