भाजपा की जीत के जश्न का ‘साइड इफेक्ट’ है, ईंधन की कीमतों में वृद्धि: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में निरंतर हो रही वृद्धि हालिया विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के जश्न का ‘साइड इफेक्ट’ (दुष्प्रभाव) है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, ‘‘राजा करे महल की तैयारी,प्रजा बेचारी महंगाई की मारी।’’ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मोदी सरकार में महंगाई- तारीख़ नई, तकलीफ़ वही। आज की सुबह भी महंगाई से शुरू। आज फ़िर से रेट 0.80 रुपये (प्रति लीटर) बढ़ा दिए। पांच दिन में 3.2 रुपये प्रति लीटर की लूट।

इसे भी पढ़ें: भाजपा धर्म के नाम पर देश को बांटना चाहती है--- हिमाचल आप

पिछले पांच दिन में चौथी बार कीमत में बढ़ोतरी की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.81 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 98.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.07 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 89.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

प्रमुख खबरें

Suvendu Adhikari केस में पुलिस को नहीं मिला आपत्तिजनक सामान, High Court में दी रिपोर्ट

Cockroach Home Remedies: Kitchen में लहसुन और तेजपत्ता भगाएंगे छिपकली व Cockroach, केमिकल स्प्रे से बचें

Asian Games Tennis: Sumit Nagal और दक्षिणेश्वर सुरेश पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Surgical Strike की उस रात भारत ने दुश्मनों को कर दिया था स्पष्ट, छत पर छिपो या पाताल में, भारतीय सुरक्षा बल हर हाल में ढूँढ़ कर मार गिराएंगे