कर्नाटक विधानसभा में बीजेपी बनाम कांग्रेस, डीके शिवकुमार को बताया घोटालों का जनक

By अभिनय आकाश | Jul 16, 2024

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को मंगलवार को कुछ भाजपा विधायकों ने सभी घोटालों का जनक करार दिया। वाल्मिकी बोर्ड के कथित करोड़ों रुपये के घोटाले पर चर्चा के बीच राज्य विधानसभा में हंगामा मच गया। विधानसभा में बीजेपी विधायकों और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच तीखी नोकझोंक देखी गई, जिसके बाद कई विपक्षी नेता विधानसभा छोड़कर चले गए।

इसे भी पढ़ें: BJP का दावा, MUDA वाल्मिकी निगम 'घोटालों' में शामिल सिद्धारमैया, सीएम पद से देना चाहिए इस्तीफा

क्या है वाल्मिकी बोर्ड घोटाला?

यह मुद्दा तब सामने आया जब कर्नाटक महर्षि वाल्मिकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम लिमिटेड (KMVSTDCL) के लेखा अधीक्षक पी. चंद्रशेखरन ने 87 करोड़ रुपये के धन के दुरुपयोग के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव का हवाला देते हुए 26 मई को आत्महत्या कर ली। छह पेज के सुसाइड नोट में चंद्रशेखरन ने दो अधिकारियों का नाम लिया है. कर्नाटक के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक बी नागेंद्र को करोड़ों रुपये के घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार करने के बाद छह दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया गया।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर