भाजपा चाहती है कि राम जन्मभूमि पर जल्द भव्य मंदिर बने: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2018

इंदौर। राम मंदिर मुद्दा गरमाने के बीच इस विषय में भाजपा की कटिबद्धता दोहराते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर जल्द भव्य मंदिर बने। शाह ने यहां भाजपा के चुनावी रोड शो के दौरान संवाददाताओं से कहा, "सभी लोग चाहते हैं कि (अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि पर) राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द हो। हम भी चाहते हैं कि वहां भव्य राम मंदिर जल्द बने।" 

मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यहां रोड शो के जरिये भाजपा के लिये समर्थन जुटाने की कोशिश के दौरान शाह ने जीत का भरोसा जताया। उन्होंने दावा किया कि 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी प्रचंड बहुमत हासिल करेगी। गौरतलब है कि राज्य में भाजपा लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव जीतने की चुनौती का सामना कर रही है वहीं कांग्रेस ने सूबे की सत्ता से अपना 15 साल पुराना वनवास खत्म करने के लिए चुनाव प्रचार में एड़ी-चोटी का जोर लगाया है।

प्रमुख खबरें

Health Tips: क्या आपकी कमर से पैरों तक होती है झनझनाहट? जानें Nerve Compression के लक्षण और इलाज

Sawan Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पूजा का महत्व, जानें Puja Timing और शुभ मुहूर्त

H1B Visa ग्रेस अवधि खत्म करने का US प्रस्ताव, विशेषज्ञों ने दी बड़े विस्थापन की चेतावनी

Arizona हत्या का आरोपी Varun Bachigari जर्मनी में गिरफ्तार, भारत भागने की थी योजना