'लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहती है भाजपा लेकिन हम होने नहीं देंगे', UP में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

By अंकित सिंह | May 14, 2024

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव प्रचार के लिए महराजगंज पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां के BJP प्रत्याशी ने आपके लिए कोई काम नहीं किया है। महराजगंज की सीमा नेपाल से सटी होने के कारण ये क्षेत्र राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, फिर भी जिला मुख्यालय रेल लाइन से नहीं जोड़ा गया। उन्होंने दावा किया कि आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। हमारी विचारधारा गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों के हित में काम करने की है। जबकि BJP-RSS की विचारधारा गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों को कुचलने की है।

इसे भी पढ़ें: 11 जगहों पर होगा स्वागत, मुस्लिम करेंगे पुष्प वर्षा, बिस्मिल्लाह खान के परिजन बजाएंगे शहनाई, खास होने वाला है Varanasi में PM Modi का Road Show

इस मौके पर यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि आज हमारे सामने संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। ये चुनाव तय करेगा कि हमारा देश संविधान और लोकतंत्र से चलेगा या तानाशाही से चलेगा। हमें हर बूथ पर जीत हासिल करने का संकल्प लेना है, तभी हमारी विजय होगी। समाजवादी पार्टी के शिवपाल यादव ने कहा कि देश में चार चरण के चुनाव में जनता ने INDIA गठबंधन को जो जनसमर्थन दिया है, उससे BJP की हवाईयां उड़ी हुई हैं। भाजपा के लोग झूठे और भ्रष्ट हैं। ये लोग संविधान बदलना चाहते हैं, तभी इन्होंने 400 पार का नारा दिया। BJP ने यहां की जनता के लिए कोई काम नहीं किया। बुजुर्गों की पेंशन रोक दी गई। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में Satnam Singh और Salman Khan ने नौकायन में जीता कांस्य पदक

एशियाई खेलों की Skeet Mixed Team में अनंतजीत और परिनाज ने जीता कांस्य पदक

Asian Games 2026: Team India ने शुरू की तैयारी, BCCI ने शेयर किया इनडोर नेट्स सेशन

Election Commission निष्पक्ष रहे, ISF सिंबल मामले में Calcutta High Court की तीखी टिप्पणी