गुलाम नबी आजाद बोले- बीजेपी प्रचार में हीरो, हम थे जीरो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2022

नागपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार प्रचार में ‘‘हीरो’’ है, जबकि उनकी पार्टी और उसके नेतृत्व वाली सरकार उस मोर्चे पर ‘‘जीरो’’ थी क्योंकि वे अपने काम और उपलब्धियों का ‘‘प्रचार करने में विफल’’ थे। आजाद यहां ‘लोकमत टाइम्स एक्सीलेंस इन हेल्थकेयर अवॉर्ड्स 2021’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। आजाद ने कहा कि एक निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में उनके 42 साल, तत्कालीन जम्मू कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में उन्हें ‘‘काम करने का संतोष’’ मिला।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों से की मुलाकात, दोनों देशों के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भारत और दुनिया को सबसे बुनियादी चीज जिस पर काम करना चाहिए वह है स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार। लोकमत मीडिया समूह के संपादकीय बोर्ड के अध्यक्ष विजय दर्डा ने महामारी के दौरान स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में लोगों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। दर्डा ने आजाद की मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं में सुधार के लिए सराहना की। फडणवीस और महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत को आजाद के हाथों ‘कोविड महामारी के दौरान समाज के लिए उत्कृष्ट सेवा की श्रेणी में ‘एक्सीलेंस इन हेल्थकेयर अवार्ड 2021’ से सम्मानित किया गया।

प्रमुख खबरें

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा