'टूट चुका है भाजपा का बुना गया भय और भ्रम का जाल', उपचुनाव के नतीजों पर राहुल गांधी का ट्वीट

By अंकित सिंह | Jul 13, 2024

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों में से 10 पर इंडिया ब्लॉक की जीत दर्ज होने के बाद कांग्रेस गदगद है। इसी को लेकर राहुल गांधी की भी प्रतिक्रिया आई है। राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा द्वारा बुना गया 'भय और भ्रम' का जाल टूट गया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि 7 राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा द्वारा बुना गया ‘भय और भ्रम’ का जाल टूट चुका है। किसान, नौजवान, मज़दूर, व्यापारी और नौकरीपेशा समेत हर वर्ग तानाशाही का समूल नाश कर न्याय का राज स्थापित करना चाहता है।

वहीं, पार्टी नेता पवन खेड़ा ने कहा कि देशभर में 13 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आपके सामने हैं। लोकसभा चुनाव में जनता का संदेश बहुत स्पष्ट था, लेकिन लोगों ने देखा कि सरकार में अभी भी वही घमंड और ऐंठन थी। इसलिए देश की जनता ने महीने भर में दूसरी बार BJP को संदेश दिया है। हम उत्तराखंड की दोनों सीट पर जीते और हिमाचल प्रदेश की भी दो सीट पर जीत हासिल की है। BJP को 13 सीट में सिर्फ 2 सीट मिली हैं।

इसे भी पढ़ें: RSS मानहानि मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, भिवंडी कोर्ट के आदेश को बॉम्बे HC ने किया रद्द

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इतिहास में पहली बार हुआ होगा कि मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा में काउंटिंग रोककर अधिकारी लंच ब्रेक कर लेते हैं। पूरा प्रशासन कांग्रेस को हराने के लिए जुट जाता है। उन्होंने कहा कि हम मतदाताओं को दिल से धन्यवाद देते हैं, क्योंकि उन्होंने ऐसे लोगों को सबक सिखाया, जो संविधान को बदलने की बात कर रहे थे। जनता ने चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने वालों को करारा जवाब दिया है।

प्रमुख खबरें

National Unity Day: विविधता में एकता और अखंडता को मजबूत करने 31 October को मनाया जा रहा Rashtriya Ekta Diwas

Halloween पर कद्दू से बनाएं Creamy Pumpkin Soup और पाई, ये रहीं 3 रेसिपी

ISRO ने NVS-03 सैटेलाइट को तीन पाइरो वाल्व खुले रखकर क्यों किया प्रक्षेपित, प्रमुख ने दी जानकारी

Black Rice से Weight Loss में मदद, फाइबर और प्रोटीन से नियंत्रित रहेगा बढ़ता वजन