गोवा में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार, जल्द की जाएगी मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2022

पणजी। गोवा के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बने कौतुहल के सोमवार को समाप्त होने की उम्मीद है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सोमवार को विधायक दल की बहुप्रतीक्षित बैठक करेगी और राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा भी पेश कर सकती है। गोवा में हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में 40 सदस्यीय सदन में भाजपा ने 20 सीटें जीती और अब महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के दो विधायकों तथा तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी उसे हासिल है। समझा जाता है कि विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। भाजपा लगातार तीसरी बार गोवा में सरकार बनाने जा रही है।

इसे भी पढ़ें: द कश्मीर फाइल्स को लेकर शशि थरूर ने शेयर किया पोस्ट, जानिए कश्मीरी पंडितों को लेकर क्या कहा

तानावडे ने कहा कि भाजपा के केन्द्रीय पर्यवेक्षक.... केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन पणजी स्थित पार्टी मुख्यालय में शाम चार बजे शुरू होने वाली महत्वपूर्ण, विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार की दोपहर पणजी पहुंचेंगे। सदन के नेता का चयन करने के बाद, जो अगला मुख्यमंत्री होगा, भाजपा नेता सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए शाम छह बजे राज्य के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई से मिलेंगे। तोमर और मुरुगन के अलावा गोवा चुनाव के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, डेस्क प्रभारी सी टी रवि और तानावडे भी विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि गोवा के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा शाम पांच बजे की जा सकती है।

प्रमुख खबरें

UP Teacher Vacancy: 15,012 पदों पर निकली भर्ती, Assistant Teacher और PGT के लिए OTR जरूरी, जानिए पूरी डिटेल

Pakistan के साथ Mecca Pact Sign कर Saudi Arabia ने बड़ी गलती की, India से संबंध मजबूत किये होते तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता!

Omar Abdullah और Mirwaiz Umar Farooq ने Modi की Foreign Policy की खुलकर तारीफ की, BRICS Summit को सफल बताया

Periods में दर्द और ऐंठन से राहत देगा शतावरी का पानी, सुधरेगी Reproductive Health