भाजपा का गाजियाबाद से गाजीपुर तक सफाया होगा : Akhilesh Yadav

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2024

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि इस समय बदलाव की हवा चल रही है और उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद से गाजीपुर तक भाजपा का सफाया होने जा रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को पीडीए (पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यक) हराएगा। यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक भाजपा का सफाया होने जा रहा है... बदलाव की हवा चल रही है।

उन्होंने दावा किया, भाजपा की हर बात झूठी निकली। न किसान की आय दोगुनी हुई, न युवाओं को रोजगार मिला। विकास के वादे भी अधूरे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, चुनावी बॉण्ड ने इनकी पोल खोल दी है। भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है।

उन्होंने कहा, विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (‘इंडिया’) एक नयी उम्मीद है। जिस दिन देश का किसान खुश हो जाएगा, उन्हें सही एमएसपी मिलेगी और उनकी आय बढ़ेगी, उस दिन से गरीबी खत्म होनी शुरू हो जाएगी। यादव ने कहा कि जातिगत जनगणना भी एक जरूरी कदम है, क्योंकि इससे सामाजिक न्याय होगा और लोगों को मान-सम्मान मिलेगा।

प्रमुख खबरें

चीन के साथ व्यापारिक सौदों का आंकलन करना होगा, भारतीय कंपनियों को जयशंकर की सलाह

Prayagraj Loksabha Seat पर Ujjwal Raman को मिल रहे जन समर्थन से BJP की उड़ी नींद

Poorvottar Lok: नेहरू की गलतियों के लिए मोदी को जिम्मेदार ठहरा रही है कांग्रेस, जयशंकर ने चीन मुद्दे पर कहा

निशानेबाज मनु भाकर का ओलंपिक चयन ट्रायल्स में दबदबा बरकरार