चुनावों के बाद भाजपा भारतीय जोकर पार्टी बन जाएगी: अभिषेक बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव एकीकृत भारत के लिये लड़ाई है जिसमें लोग मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे और भाजपा अपने अधिकतर उम्मीदवारों के चुनाव हारने के बाद “भारतीय जोकर पार्टी” बन जाएगी।

इसे भी पढ़ें: योगी का सपा-बसपा पर हमला, कहा- चैकीदार चैकन्ना हो गया है इसलिए चोर डरे हुए हैं

उन्होंने कहा, “चुनावों के बाद देश के लोग मोदी सरकार को हटा देंगे। चुनावों के बाद भाजपा भारतीय जोकर पार्टी बन जाएगी क्योंकि उसके अधिकतर उम्मीदवार हार जाएंगे।” बनर्जी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव देश को भाजपा की विभाजक राजनीति से बचाने के लिये पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच होगा। 

प्रमुख खबरें

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज

जनता की सेवा और भरोसे से आता है लगातार सत्ता में रहने का विश्वास: Nitin Nabin

Saudi Aramco पर Houthi विद्रोहियों के हमलों से Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, बोले निवेश का सिर्फ झूठा प्रचार हुआ