हरियाणा में अपने दम पर निकाय चुनाव लड़ेगी भाजपा, अनिल विज बोले- सभी सीटों पर हासिल करेंगे बड़ी जीत

By अंकित सिंह | May 29, 2022

हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा और जजपा गठबंधन के बीच सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। इसका संकेत इस बात से मिल रहा है कि हरियाणा के सभी नगर पालिकाओं और नगर परिषदों पर भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। खुद इस बात की जानकारी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने दी थी। हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अनिल विज ने भी इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। अनिल विज ने साफ तौर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सभी बिंदुओं पर सोच विचार करके ही फैसला किया है। पार्टी अपने दम पर लड़ेगी और पूरे हरियाणा में सभी नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में भाजपा अपनी जीत दर्ज़ करेगी। 

 

इसे भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र में बोले केजरीवाल- हमें काम करने आता है राजनीति नहीं, किसानों ने तोड़ा भाजपा का घमंड


आपको बता दें कि हरियाणा में भाजपा और जननायक जनता पार्टी के बीच गठबंधन की सरकार है। मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री है जबकि जननायक जनता पार्टी के सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री हैं। नगर परिषद का चुनाव भाजपा अपने सिंबल पर लड़ेगी। जबकि नगर पालिका चुनाव में सिंपल का फैसला भाजपा की जिला इकाई करेगी। इसको लेकर 1 जून को पंचकूला में प्रस्तावित बैठक भी है। 30 मई से लेकर 4 जून तक प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 19 जून को वोटिंग है जबकि काउंटिंग 22 जून को होगी। 

 

इसे भी पढ़ें: सगे फूफा ने युवती के साथ किया यौन शोषण, बाद में कराया अपहरण, गिरफ्तार


हरियाणा में 18 नगर परिषदों में चुनाव होना है इनमें गोहाना, होडल, बहादुरगढ़, नरवाना, टोहाना, नूंह, कालका, नारनौल, पलवल, सोहना, मंडी डबवाली, चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, हांसी, फतेहाबाद और भिवानी शामिल है। वहीं 28 नगर पालिका में भी चुनाव होंगे इनमें नारायणगढ़, रतिया, भूना, बरवाला, सफीदों, उचाना, घरौंडा, तरावड़ी, निसिंग, असंध, चीका, राजौंद, महेंद्रगढ़, नांगल-चौधरी, फिरोजपुर-झिरका, पुन्हाना, इस्माइलाबाद, शाहबाद, पिहोवा, लाडवा, समालखा, महम, बावल, गन्नौर, कुंडली, ऐलनाबाद, रानियां व सढ़ौरा शामिल है।

प्रमुख खबरें

Vastu Tips: घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए रोजाना करें ये काम, घर आएगी सुख-समृद्धि

Shaniwar Vrat Vidhi: इस दिन से शुरू करना चाहिए शनिवार का व्रत, शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से मिलेगी मुक्ति

चार करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले घरों की बिक्री मार्च तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़ीः CBRE

Chhattisgarh : ED ने चावल घोटाले में मार्कफेड के पूर्व MD Manoj Soni को किया गिरफ्तार