दिल्ली में सत्ता में आने पर भाजपा सभी झुग्गी-बस्तियां ध्वस्त कर देगी : केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर भाजपा सत्ता में आई तो वह दिल्ली की सभी झुग्गी-बस्तियों को ध्वस्त कर देगी।

उन्होंने भाजपा की ‘जहां झुग्गी वहां मकान’ योजना की भी आलोचना की और इसे दिखावा बताया। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, ‘‘पिछले पांच वर्षों में उन्होंने (भाजपा) झुग्गीवासियों के लिए केवल 4,700 फ्लैटों का निर्माण किया है।’’

केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की योजना झुग्गीवासियों की आवासीय जरूरतों को पूरा किए बिना उनके कब्जे वाली जमीन पर कब्जा करने की है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वे (भाजपा) सभी झुग्गी-झोपड़ियों को ध्वस्त कर देंगे और वहां रहने वाले लोगों की कोई चिंता किए बिना जमीन का अधिग्रहण कर लेंगे।’’ केजरीवाल के साथ आप के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन भी थे, जो शकूर बस्ती निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार हैं।

जैन 2013, 2015 और 2020 में जीतने के बाद चौथी बार इस सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच