गहलोत सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी भाजपा : सतीश पूनियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2021

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा युवाओं व किसानों के मुद्दों को लेकर राज्य की गहलोत सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी। पूनियां अलवर के महावर ऑडिटोरियम में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों और युवाओं से वादाखिलाफी करने वाली राज्य की गहलोत सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक युवाओं और किसानों के साथ भाजपा मजबूती से लड़ाई लड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में की बैठक

पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शानदार कोरोना प्रबंधन किया और दो स्वदेशी टीके विकसित कर बड़े स्तर पर देशभर में टीकाकरण किया जा रहा है। केंद्र सरकार की उज्ज्वला, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाता, पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं से देश के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।

प्रमुख खबरें

UP Teacher Vacancy: 15,012 पदों पर निकली भर्ती, Assistant Teacher और PGT के लिए OTR जरूरी, जानिए पूरी डिटेल

Pakistan के साथ Mecca Pact Sign कर Saudi Arabia ने बड़ी गलती की, India से संबंध मजबूत किये होते तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता!

Omar Abdullah और Mirwaiz Umar Farooq ने Modi की Foreign Policy की खुलकर तारीफ की, BRICS Summit को सफल बताया

Periods में दर्द और ऐंठन से राहत देगा शतावरी का पानी, सुधरेगी Reproductive Health