By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2025
महाराष्ट्र के शिरडी में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के सम्मेलन में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पार्टी की रणनीतियों को बेहतर बनाने पर चर्चा की जाएगी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं, जिसमें लगभग 15,000 प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है।
पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि भाजपा ने अब स्थानीय निकाय चुनावों पर ध्यान केंद्रित कर लिया है और सम्मेलन का उद्देश्य चुनावी रणनीति तैयार करना है।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में रणनीति पर चर्चा, जमीनी स्तर की चुनौतियों का समाधान और संगठनात्मक बदलावों की योजना बनाकर 27 नगर निगमों में पार्टी की स्थिति मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।